Google AdSense क्या हैं? कैसे काम करता हैं? पूरी जानकारी हिंदी में।

जय श्री श्याम दोस्तों: अगर आप इस Article को पढ़ रहे हैं तो आपने कभी न कभी Google Adsense के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने इसके बारे में गहराई से समझने की कोशिश की है? अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल को पूरा और ध्यानूर्वक पढ़ने के बाद आप Google AdSense Kya hai? (What is Google AdSense in Hindi?) के बारे में काफी अच्छे से जानकारी प्राप्त कर चुके होंगे।

जब Blogging से Online Earning की बात आती हैं तो सबसे Top floor पर Google Baba मतलब कि Google Adsense ही विराजमान हैं। बाकी और दूसरे तरीके काफी पीछे छूट जाते हैं। चाहें वो Affiliate Marketing हो या फिर Sponsorship हो आदि।

वैसे Blogging के द्वारा Online Earning करना आसान काम नहीं है, इसके लिए आपको रात-दिन एक करके मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ इंटरनेट और एक अच्छा सा ब्लॉग बनाकर आप Online पैसे कमा सकते हो। ब्लॉग पर कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ आपको अपने ब्लॉग को उस काबिल भी बनाना पड़ेगा जिससे वह इंटरनेट के द्वारा आपको Online Earning करके दे सके।

और इसके लिए सबसे आसान तरीका है Google Adsense के द्वारा अपने ब्लॉग पर Advertisement लगाकर पैसे कमाना। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में Google Adsense Kya Hai? इसके साथ साथ गूगल ऐडसेंस कैसे काम करता हैं? (How does Google Adsense Work?) इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Google AdSense Kya Hai in Hindi?

ताकि आप यदि अपना ब्लॉग बना चुके हैं या फिर एक नया Blog Start करके Google Adsense के द्वारा ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको Google Adsense se Paise Kaise Kamaye? इसके बारे में अच्छे से जानकारी होना बहुत आवश्यक है। चलिए अब गूगल ऐडसेंस अकाउंट क्या होता है? इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

Google AdSense Kya Hai in Hindi?

Adsense Google का ही एक ऐसा Platform है जो Publishers को अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर Advertisement लगाकर उसे Monetize करने की अनुमति देता हैं। जैसे कि Automatic Text, Images और Video Ads आदि। internet पर उपलब्ध लभभग 70% Blogs से Online Earning करने के लिए Google AdSense एक सबसे बड़ा स्रोत हैं।

AdSense एक Google का ही प्रोडक्ट होने के कारण यह Google के Blogger (Blogspot) और YouTube के साथ Easily integrated हो जाता हैं।

अगर आप AdSense के लिए Apply करते हैं और आपके ब्लॉग के लिए Google AdSense का Approval मिल जाता है तो उसके बाद अब आप अपने ब्लॉग पर Ad Placement कर सकते हैं। जिन Ads की वजह से आपको income होती है। गूगल ऐडसेंस की Ads के द्वारा आप तीन तरह से अपने ब्लॉग के द्वारा Online Earning करते हैं।

Ads impressions या Cost per Mille (CPM):
आपके ब्लॉग पर Google Adsense के Ads का एक दिन में कितनी बार Impression होता हैं मतलब कि AdSense Ads कितनी बार दिखाई देती हैं उसके हिसाब से आपको पैसे मिलते हैं। वैसे Avarage देखा जाएं तो 1000 Impressions का लगभग $1 मिलता हैं।

Cost per click (CPC):
आपके ब्लॉग पर Show होने वाली Ads में से जितनी Ads पर आपके Visitors के द्वारा Clicks मिलते हैं। आपको उतनी ही Ads का पैसा मिलता हैं। इस तरह के Ads काफी सामान्य होती हैं।

Cost per action (CPA):
इस तरह की Ads के लिए गूगल तभी पैसा देता हैं जब कोई visitor Ads पर Click करने के बाद कोई Action लेता है जैसे कि Sign up, Purchase Something आदि। आमतौर पर इस प्रकार की Ads के लिए ज्यादा पैसे मिलते हैं।

A2 HOSTING Offer

ब्लॉग पर Ads लगाने के बाद जब visitors आपके ब्लॉग पर आते हैं तो Ads Display होती हैं आपको उन Ads पर Clicks मिलते हैं जहाँ से आपकी Online income Generate होती हैं। लेकिन लगातार income के लिए आपको ब्लॉग पर भी Continuously काम करते रहना हैं।

अपने बैंक अकाउंट में Google Adsense की तरफ से सबसे पहली Income प्राप्त करने के लिए आपके AdSense Account में कम से कम $100 तक होना अनिवार्य होता हैं। इसके बाद आप Check के द्वारा या फिर Wire Transfer के माध्यम से डायरेक्ट अपने बैंक में प्राप्त कर सकते हैं।

अगर ब्लॉग के साथ-साथ आपका कोई YouTube Channel भी है तो इसके लिए एक ही AdSense account इस्तेमाल हो सकता हैं। आपको YouTube के लिए अलग से किसी दूसरे AdSense account की आवश्यकता नहीं है। अब तक आप इतना तो समझ ही गए होंगे कि Google AdSense Kya Hai? चलिए अब जानते हैं कि गूगल ऐडसेंस काम कैसे करता है?

Google AdSense कैसे काम करता हैं?

आपकी Website या Blog के लिए Ads का एकदम सही तरीके से सामंजस्य बैठाने के लिए AdSense को डिजाइन किया गया है। हम और आप जैसे Bloggers जो अपने ब्लॉग पर Ads Placement करते हैं उन्हें Publisher कहा जाता हैं और जिनके Ads हम अपने ब्लॉग पर लगाते हैं उन्हें Advertiser कहा जाता है। Publisher और Advertiser दोनों के बीच में Ads को लेकर एकदम Simplify तरीके से सामंजस्य स्थापित करना ही Google AdSense का मुख्य कार्य होता हैं।

Advertiser Google को पैसे देता हैं आपके ब्लॉग या YouTube Channel पर उनकी Ads दिखाने के लिए और जब उनकी Ads आपके Blog/YT Channel पर Show होती हैं तो Google आपको पैसे देता हैं।

Google की Revenue Share Policy के अनुसार AdSense Networks पर Ads Show करने के लिए Advertiser जितना पैसा Google को देता हैं उसका 68% वह Publisher को यानिकि आपको और 32% अपने पास रखता हैं।

Google AdSense आपके ब्लॉग पर Ads दिखाने के लिए मुख्य रूप से दो तरह के Concept पर काम करता हैं – Keywords-based Advertising और Interest-based Advertising

Keywords-based Advertising:

किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप Google के Search Bar में जो भी लिखकर Search करते है उसे ही KEYWORD कहते हैं। आपके ब्लॉग पर उपलब्ध हर Content के लिए अलग अलग Keywords हो सकते हैं। Advertisers अपनी कंपनी के प्रोडक्ट की Ads दिखाने के लिए Keywords को Target करते हैं।

अगर कोई Visitor गूगल पर किसी चीज को Search करता है और वह जानकारी या प्रोडक्ट आपके ब्लॉग पर उपलब्ध है तो विजिटर के आपके ब्लॉग पर आने के बाद उसे उसी प्रोडक्ट से संबंधित Ads दिखाई देते हैं। मान लीजिए आप गूगल पर स्मार्टफोन से संबंधित कोई Keyword डालने के बाद किसी ब्लॉग पर आते हैं तो आपको स्मार्टफोन से संबंधित ही Ads दिखाई देंगे। इसे ही Keywords-based Advertising कहते हैं।

Interest-based Advertising:

आप इंटरनेट पर जो भी सर्च करते हो जैसे कि Smartphone, Computer, Clothing, Web Hosting, Domain Name आदि। तो वह सब आपके Browser की History में Cookies के रूप में Save हो जाती हैं। और जब आप अगली बार उसी कंप्यूटर में Browser में कुछ Search करते हैं तो आपने जो पहले Search किया था उसी के Related Ads आपको दिखाई देते हैं।

इससे Google को यह लगता है कि आपको इस तरह की चीजों में interest हैं और अगर आपको आपके interest से संबंधित चीजों की Ads ही दिखाई जाए तो उससे आपका Browsing Experience और भी अच्छा होगा। इसे ही Interest-based Advertising कहते हैं।

अगर शुरू से लेकर आखिरी तक गूगल ऐडसेंस के पूरे Process को समझे तो यह कुछ इस प्रकार रहता है:

  1. सबसे पहले आपके पास एक Blog, Website या फिर एक YouTube Channel होना चाहिए।
  2. इसके बाद आपको Google AdSense के Account के लिए Apply करना होता है।
  3. AdSense account के लिए Apply करने के बाद अगर आपको Approval मिल जाता है तो उसके बाद आपको Ads के लिए JavaScript Code मिलता है जिसे आपको अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के अंदर लगाना होता है। वहीं अगर आप Blogger और YouTube का इस्तेमाल करते हैं तो केवल Ads को Enable करना हैं।
  4. इसके बाद Advertisers आपकी वेबसाइट, ब्लॉग या YouTube वीडियो पर Ads चलाने के अधिकारों के लिए Bid लगाते हैं।
  5. इतना करने के बाद आपकी वेबसाइट, ब्लॉग या YouTube वीडियो पर Ads Display होने लगते हैं।
  6. अब आपकी वेबसाइट या ब्लॉग पर किस तरह के Ads Show हो रहे हैं तथा आपको उन Ads पर कितने Clicks मिल रहे हैं? उसके आधार पर आपके AdSense account में income आना शुरू हो जाती है।
  7. एक बार आपके AdSense account में Required Therehold $100 पूरे हो जाते हैं तो AdSense के द्वारा वह income आपके बैंक Account में भेज दी जाती हैं।

Conclusion और Final Words:

Blogging और YouTube से Online Earning करने के लिए गूगल ऐडसेंस एक बहुत ही बढ़िया प्लेटफार्म है। और क्योंकि यह गूगल का ही एक Platform है इसलिए इस पर भरोसा न करने वाली तो कोई बात रह ही नहीं जाती है। इसके साथ-साथ इसको इस्तेमाल करना भी एकदम आसान है।

अगर आप कुछ भी शुरू करने से पहले इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं और आपके पास ब्लॉग और एडसेंस अकाउंट जैसा कुछ भी नहीं है तो Google AdSense Account के लिए Apply करने से पहले आपको एक ब्लॉग या वेबसाइट बनाने की तरफ ज्यादा Focus करना चाहिए। क्योंकि बिना किसी ब्लॉग या यूट्यूब चैनल के आप AdSense account के लिए Apply नहीं कर सकते हो।

आशा करता हूं आज की यह जानकारी Google AdSense Kya Hai? और यह कैसे काम करता है आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रही होगी! इसके बारे में अपने विचार Comment के माध्यम से हमारे साथ जरूर शेयर करें।

आप सभी को जय श्री श्याम।
HAPPY BLOGGING!

About Author

Bhupender Bairagi

Bhupender Bairagi

Hello Friends, BLOGGER BRAIN ब्लॉग में आपका स्वागत हैं। मैं भारत के एक प्रान्त उत्तर प्रदेश के नॉएडा शहर का रहने वाला हूँ। मुझे शुरू से ही इन्टरनेट और टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक से अधिक जानने की रूचि रही हैं। इसलिए जो कुछ भी मैंने पढ़ा और इन्टरनेट के माध्यम से सीखा हैं उसे मैं यहाँ समय-समय पर आप लोगो के साथ शेयर करता रहता हूँ। आपके कीमती समय और हमे सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.