DCA Full form in Hindi. What is DCA Full Form in Computer Course?

अगर आप या आपके आस पास कोई DCA का course कर रहा है तो आपके मन में ये सवाल जरुर आया होगी की आखिर इसका full form क्या होता है? बहुत से लोग तो google पर DCA full form के बारे में search करते है जिससे उनके सवालों के जवाब मिल जाते है।

आज के इस पोस्ट में हम DCA के बारे में पूरी जानकारी लेंगे जिससे आपको इसके बारे में और अच्छे से जानकारी मिल पाए ताकि आप किसी और को भी इसके बारे में बता सके। आज के समय में कंप्यूटर की जानकारी रखना बहुत ही जरूरी है।

What is DCA Full Form in Hindi?

क्योकि बिना इसके कही भी काम आसानी से नहीं हो पता है इसलिए लोग काम को आसान बनाने के लिए कंप्यूटर का उपयोग करते है। जो कंप्यूटर पर काम करते है वो लोग कंप्यूटर course किये रहते है।

DCA Ka Full Form Kya Hota Hai?

दोस्तों DCA का full form Diploma in Computer Application होता है। जो की एक वर्ष का course होता है। जिसमे बच्चो को कंप्यूटर एप्लीकेशन के बारे में बहुत सी जानकारी दी जाती है जिससे वो कंप्यूटर पर आसानी से वर्क कर सके।

D – Diploma C – Computer A – Application 

DCA Course Kya Hai

DCA वह Course होता है जिसमे कंप्यूटर एप्लीकेशन के बारे में पढाया जाता है। जिस तरह मोबाइल में Apps रहते है उसी तरह कंप्यूटर में भी Software/Apps होते है जो Windows के Form में होते है।

यह एक वर्ष का कोर्स होता है। जिसके अंतर्गत अलग अलग एप्लीकेशन के बारे में बताया जाता है की वह software/apps कैसे काम करता है। इन एप्लीकेशन में बहुत से फंक्शन होते है जिनका उपयोग कर हम किसी भी मुश्किल काम को आसान बना सकते है।

जो टीचर रहते है उनको सब पता रहता है और उनका काम होता है की वो बच्चो को सभी एप्लीकेशन के बारे में बहुत ही अच्छे तरीके से समझाए, ताकि बच्चे यह सीखकर कही भी कंप्यूटर से सम्बंधित कार्य कर सके।

आप सभी तो जानते ही है की मशीन हजारो आदमियों का काम कुछ ही मिनट में कर देता है जिससे काफी सुविधा हो जाती है और कंप्यूटर एक मशीन ही है जो घंटो के काम को मिनटों में कर सकता है।

DCA Course करने के फायदे

यह course करने के बहुत ही फायदे है क्योकि आज का जमाना टेक्नोलॉजी का है और टेक्नोलॉजी के ज़माने में बिना कंप्यूटर के काम तो हो ही नहीं सकता है। आइये इसके और लाभ के बारे में जान लेते है।

  • DCA करने से हमें कंप्यूटर के बारे बहुत अच्छे से जानकारी मिल जाती है।
  • कंप्यूटर का ज्ञान होने से नौकरी मिलने के अवसर बढ़ जाते है।
  • Typing सिखने के बाद टाइपिंग सम्बंधित कार्य कर सकते है।
  • Online वर्क कर सकते है।
  • स्वयं का कार्य कर सकते है।  

डीसीए कोर्स में क्या क्या सिखाया जाता है?

DCA syllabus

अगर आप कंप्यूटर सिखने के लिए DCA का course कर रहे है तो आपको यह जानना बहुत ही जरुरी है की आपको कंप्यूटर के बारे में क्या क्या पढाया जायेगा? तो चलिए इसके उपर हम विस्तार से बताते है।

1. Computer Basic

इसमें आपको कंप्यूटर के बारे में basic चीजे बताई जाती है. जैसे कंप्यूटर को कैसे start करना और off करना। इसके अंतर्गत keyboard, mouse और cpu के बारे में भी बताया जाता है। इसके साथ साथ आपको कंप्यूटर का इतिहास और अन्य प्रकार की भी जानकारिया दी जाती है।

2. MS Word (Microsoft Word)

यह MS Office का ही हिस्सा है। जिसका जादातर उपयोग Document बनाने में किया जाता है जैसे की आपको कोई आवेदन पत्र लिखना है तो आप MS Office का उपयोग करके आप किसी भी प्रकार का पत्र लिख सकते है।

इसमें बायो डाटा भी बना सकते है या कोई लेख भी लिख सकते है। यहा पर आपको अलग अलग प्रकार के Fonts (अक्षर) मिलते है। जिसका उपयोग करके आप अपने document को और भी आकर्षित बना सकते है।

यहा पर आप Font को सजाकर लिख सकते है जो देखने में बहुत ही अच्छा लगता है। इसमें आप टेबल का भी उपयोग कर सकते है।

3. MS Excel (Microsoft Excel)

इस सॉफ्टवेर का जादातर उपयोग Office कार्य में ही किया जाता है जैसे डाटा को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए। अगर कोई ऐसा डाटा है जिसमे बहुत सारे Row और Colum हो तो तब इसका उपयोग किया जाता है।

क्योकि Excel में बहुत सारे Row और Colum होते है जो डाटा को अच्छे से व्यवस्थित करता है। जिससे हमारा कार्य आसान हो जाता है।

4. Microsoft Power Point

इसका उपयोग Presentation बनाने में किया जाता है। इसमें आप अपने कार्य को Slide और उसमे Animation कर अपने Document को सभी के सामने बहुत ही अच्छे तरीके से Present कर सकते है।

 इस सॉफ्टवेर का उपयोग जादातर Office कार्य और बिजनेसमैन करते है क्योंकि उन्हें अपने काम को जादा अच्छे से दिखाना रहता है। Power Point का उपयोग करके आप अपने लिए भी Presentation तैयार कर सकते है।

5. Tally Basic

DCA Course में आपको Tally की भी जानकारी दी जाती है. जिसमे आप Account से संबंधित कार्य कर सकते है। इसका उपयोग Bank, Shop में ज्यादातर होता है क्योकि यहाँ पर Accounts का काम रहता है।

यानि की लेखा-जोखा और लेन-देन जो की Tally की मदद से आसानी से Maintain किया जा सकता है। लेकिन आपको DCA में सिर्फ इसकी Basic जानकारी ही दी जाती है।

अगर आपको Tally के बारे में पूरी जानकारी लेनी है तो आपको Tally का अलग से Course करना पड़ेगा।

6. MS Paint (Microsoft Paint)

जैसा की आप नाम से ही समझ गए होंगे की यह Painting करने का सॉफ्टवेर है। जी हा इसकी मदद से आप Painting और Design बनाने का काम कर सकते है। साथ ही साथ अपने बनाये हुए Design में Color भी कर सकते है और अपने कला को और भी बेहतर रूप दे सकते है।

7. Note Pad

यह एक Basic Text Editor सॉफ्टवेर है। जिसमे कुछ ही Function दिए रहते है। यह सॉफ्टवेर खासकर Beginners के लिए बहुत ही अच्छा है क्योकि इसमें कुछ भी लिखना बहुत ही आसान है। इसका कारण यह है की इसमें लिमिटेड फंक्शन ही दिए रहते है। जिससे हमारा कार्य आसान होता है।

8. Word Pad

Word pad यह भी एक Text Editor Software है. जो की Note Pad से Advance Level की और MS Word से Low Level की है। यानि की अगर हम आसान भाषा में कहे तो यह Note Pad और Microsoft Word के बीच का Software है। यह Windows Operating System में By Default रूप से रहता है। इसे अलग से Install करने की जरूरत नही रहती है।

9. Hindi / English Typing

जब आप DCA Course Join करते है तब आपको शुरुवात में ही English Typing के बार में बताया जाता है। क्योकि बिना टाइपिंग सीखे हम कंप्यूटर में कुछ भी काम नहीं कर सकते।

इसीलिए आपको टाइपिंग सॉफ्टवेर की मदद से टाइपिंग के बारे में बताया जाता है। जिसमे A से Z तक और 0 से 9 और keyboard में जितने भी key होते है उनका उपयोग करना सिखाया जाता है।

साथ साथ आपको हिंदी टाइपिंग के बारे में भी बताया जाता है. जो की आज के समय में बहुत ही उपयोगी है।

अगर आपको टाइपिंग Speed बढ़ानी है तो आप जब भी कंप्यूटर पर बैठे तो सबसे पहले 5 से 10 मिनट टाइपिंग करे। इससे आपकी टाइपिंग Speed काफी अच्छी रहेगी। जो की आज के समय में बहुत मायने रखती है।

10. Internet

इसके तहत आपको कंप्यूटर में इन्टरनेट कैसे चलाये इस बारे में बताया जाता है। आज के समय में अगर हमको कुछ जानकारी लेनी है तो इन्टरनेट एक बहुत ही अच्छा माध्यम है।

जिसका उपयोग कर हम किस भी टॉपिक में जानकारी ले सकते है। इसके तहत Photos, Audio, और Video को Download कैसे किया जाता है इसके बारे में भी बताया जाता है।

11. Fox Pro12 DOS

DCA करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

अगर आप DCA Course करने के बारे में सोच रहे है तो इसके लिए 10+2 पास होना अनिवार्य है। जब आप 10th और 12th पास हो जायेंगे तब आप यह Course कर सकते है और कंप्यूटर के बारे में सिख सकते है।

DCA करने की Fees कितनी होती है?

इस Course को करने के लिए आपको 12000 से 15000 देने पड़ सकते है। जिसे आप हर महीने कुछ कुछ फीस के साथ दे सकते है। जादातर छात्र महीने के आखिर में फीस देते है।

DCA कितने साल का होता है?

यह Course 1 साल का होता है। जिसमे आप कंप्यूटर के बारे में बहुत कुछ सिख जाते है। साथ ही साथ आपको Exam भी देना होता है क्योकि आपको एक Certificate भी दिया जाता है जिसे दिखाकर आप कही भी नौकरी कर सकते है।

अंतिम शब्द (आज आपने क्या सीखा)?

दोस्तों इस पोस्ट में हमने DCA Kya Hai और Full Form of DCA के बारे में जाना है। हमने यहाँ पर बहुत सी जानकारी दी है। इस course के बारे में. अगर आप कंप्यूटर सीखना चाहते है तो आपको यह course जरुर करना चाहिए।

NOTE:

IndiGyan.com पर यह एक Guest Post हैं जिसके लेखक Mr. Dagesh Vishwakarma Ji हैं जो खुद भी All Type Info नाम के एक Blog के Founder हैं। अगर आप भी एक ब्लॉगर हैं और इस साईट पर Guest Posting करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल Free में Guest Post Submit कर सकते हैं।

About Author

Bhupender Bairagi

Bhupender Bairagi

Hello Friends, BLOGGER BRAIN ब्लॉग में आपका स्वागत हैं। मैं भारत के एक प्रान्त उत्तर प्रदेश के नॉएडा शहर का रहने वाला हूँ। मुझे शुरू से ही इन्टरनेट और टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक से अधिक जानने की रूचि रही हैं। इसलिए जो कुछ भी मैंने पढ़ा और इन्टरनेट के माध्यम से सीखा हैं उसे मैं यहाँ समय-समय पर आप लोगो के साथ शेयर करता रहता हूँ। आपके कीमती समय और हमे सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.